बिहार:181 शिक्षकों से 1.17 करोड़ की अतिरिक्त राशि वसूल, तीन पर एफआईआर, दो निलंबित – Bihar Education Department Hrms Portal 1.17 Crore Excess Payment Recovery 181 Teachers

आर्थिक अपराध।
नेटवर्क
November 22, 2026

आर्थिक अपराध।
नेटवर्क
शिक्षा विभाग ने एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से 181 शिक्षकों को वेतन, मकान किराया भत्ता और एरियर के रूप में भेजी गई 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 308 रुपये की अतिरिक्त राशि की पूरी वसूली कर ली है। जांच में सामने आया कि पोर्टल पर वेतन भुगतान के समय कथित तौर पर कूट-रचना करके तय रकम से अधिक का भुगतान कराया गया था।
वसूली और प्राथमिकी की कार्रवाई
मकान किराया भत्ता और एरियर मद में आवश्यकता से अधिक रकम खातों में भेजी गई थी। विभाग ने मेकर, चेकर और अप्रूवर के स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई थी। पिछले महीने विभागीय अधिकारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी स्थापना कार्यालय में जांच की थी। इस दौरान शिक्षकों के वेतन, एरियर और मकान किराया भत्ता भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड देखे गए।
यह भी पढ़ें: बिहार: 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 13 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
जिला कार्यक्रम अधिकारी स्थापना शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 181 शिक्षकों के बैंक खातों में तय रकम से ज्यादा पैसे भेजे गए थे। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के बाद अतिरिक्त भुगतान की पूरी रकम वसूल ली गई है। इसके अतिरिक्त फर्जी दस्तावेज के आधार पर 10 लाख रुपये से अधिक का अवैध भुगतान करने के आरोप में चेकर प्रधान लिपिक सतीश कुमार, मेकर लिपिक रवींद्र कुमार और रजौली की कुसुम कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार: दरभंगा को 346 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने 105 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
विभागीय जांच में बढ़ी खलबली
विभाग ने आरोपी दोनों लिपिकों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में पूरी तरह खलबली मच गई है। विभाग में गड़बड़ी होने के कारण कई शिक्षकों का वेतन अब तक उनके बैंक खातों में नहीं गया है। कार्रवाई के डर से कोई भी शिक्षक खुलकर सामने आकर बोल नहीं पा रहा है।
November 29, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त […]
November 28, 2026
वर्ष 2047 तक बिहारशरीफ की तस्वीर बदलने की तैयारी है। शहर को सुनियोजित, आधुनिक और सुविधाओं से लैस बनाने के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की कार्यान्वयन रणनीति सामने आ गई है। इसके तहत सड़क, परिवहन, उद्योग, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण और पर्यटन से जुड़े 14 प्रमुख विकास प्रस्तावों […]
November 28, 2026
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव। – फोटो : amar ujala digital विस्तार पटना में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर संसद की यह विशेष […]
