रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाते समय न करें ये गलतियां, जानें वास्तु नियम – Vastu Tips For Seven Horse Painting And Direction In Home Saat Ghodo Ki Tasveer Ghar Me Kaha Lagani Chahiye
ज्योतिष

घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाते समय न करें ये गलतियां, जानें वास्तु नियम – Vastu Tips For Seven Horse Painting And Direction In Home Saat Ghodo Ki Tasveer Ghar Me Kaha Lagani Chahiye

November 22, 2026


Seven Horse Painting Vastu Niyam: दौड़ते हुए घोड़ों को सफलता, विजय और तेजी से प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में सात घोड़े की तस्वीर लगाने की सोच रहे हैं, तो वास्तु के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं। 

Vastu tips for seven horse painting and direction in home saat ghodo ki tasveer ghar me kaha lagani chahiye

वास्तु टिप्स
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Seven Horse Painting Niyam In Hindi: वास्तु के अनुसार घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। आपने कई लोगों के घरों में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगे हुए देखी होगी। वास्तुशास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर का बहुत खास महत्व बताया गया है। अगर आप भी अपने घर में सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें।

मान्यता है कि अगर सही दिशा और सही स्थान पर दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगा दी जाए, तो इससे व्यक्ति के जीवन से बुरा वक्त दूर हो भाग्य उसका साथ देने लगता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर से जुड़े कई नियमों के बारें में बताएंगे। जिसे अपनाकर आपका भाग्य भी खुल जाएगा। 

इस स्थान में लगाना होगा शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर लिविंग रूम में लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से निजात मिल सकती है और घर में धन आने के अन्य मार्ग खुलने लगते हैं। इससे परिवार के बीच हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इस दिशा में लगाना होगा शुभ

दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर लगाते वक्त सही स्थान के साथ-साथ सही दिशा का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सात घोड़ों की तस्वीर को उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन से दरिद्रता दूर होने लगती है और जीवन में आने वाली समस्याओं से भी निजात मिलती है। 

घर के मंदिर में पूजा करते समय रखें वास्तु के इन नियमों का ध्यान, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

 सात घोड़ों की तस्वीर लगाने के विशेष वास्तु नियम


  • सात घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके पीछे का बैकग्राउंड उगते हुए सूरज का हो। इस प्रकार की पेंटिंग घर में लगाना शुभ माना जाता है।
  • घर में सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसे देखकर आनंद का अहसास हो और वह आपको प्रेरित करती हो।
  • जब भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें लगा रही हैं तब आपको ध्यान देना है कि शांतिपूर्ण भाव के साथ दौड़ते घोड़े चुनें, कभी भी आक्रामक घोड़े की वास्तु पेंटिंग घर में न लगाएं।
  • सात घोड़ों की तस्वीर में इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि सभी घोड़े बिना किसी बाधा के सीधी रेखा में दौड़ते हुए नजर आ रहे हों। इसे प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
  • हमेशा विषम संख्या में घोड़ों के साथ दौड़ते हुए घोड़ों की एक पेंटिंग चुनें। कभी भी अकेले दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर न लगाएं। तस्वीर में घोड़ों को पूरी तरह से दिखाया जाना चाहिए। 

सफेद रंग के घोड़ो की तस्वीर

सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है एवं यह सफलता और विकास को बढ़ावा देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग के लिए सफेद रंग सबसे उपयुक्त माना जाता है।

वास्तु टिप्स: कैसी होनी चाहिए घर की बालकनी? दिशा से लेकर सजावट तक जानें वास्तु नियम

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X