रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:नए साल से बदलेगा संपत्ति कर का नियम, 31 दिसंबर तक पुरानी व्यवस्था का विकल्प – Property Tax Rules To Change From The New Year; Option To Continue With The Old System Available Until December 31

November 22, 2026


बावल। प्रदेश में संपत्ति कर के निर्धारण और भुगतान की व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार एक जनवरी 2027 से संपत्ति मालिकों को नई प्रणाली के तहत प्रॉपर्टी कर जमा करवाना होगा। हालांकि नागरिकों को 31 दिसंबर तक पुरानी अधिसूचना के अनुसार कर जमा करवाने का विकल्प दिया गया है।

नगरपालिका बावल के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद सभी संपत्तियों का कर नई अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार तय किया जाएगा। जिन संपत्ति मालिकों ने पहले ही कर जमा करवा दिया है, उन पर वित्त वर्ष 2026-27 तक नई व्यवस्था का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष 2025-26 तक का बकाया संपत्ति कर और उस पर देय ब्याज पहले की तरह लागू रहेगा। वहीं वित्त वर्ष 2026-27 से संपत्ति कर का निर्धारण नई अधिसूचना के अनुसार किया जाएगा।

सचिव ने बताया कि नगरपालिका की ओर से बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करवाने वाले लोगों को हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 के तहत नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने वार्ड पार्षदों और क्षेत्रवासियों से लोगों को नई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इसके अलावा लाल डोरा क्षेत्र में रहने वाले संपत्ति मालिकों से संपत्ति प्रमाण पत्र बनवाने और अपनी संपत्ति का सत्यापन करवाने का भी आह्वान किया गया है। इससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और नगरपालिका के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X