एमपी:मैहर पहुंचे बाबा बागेश्वर, एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ खेला क्रिकेट; गेंदबाजी पर लगे चौके-छक्के – Dhirendra Krishna Shastri Of Bageshwar Dham Arrived In Maihar And Played Cricket With Sp Awadhesh Pratap Singh

sp ने जड़े छक्का
October 29, 2026

sp ने जड़े छक्का
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात मां शारदा की नगरी मैहर पहुंचे। उनके आगमन पर स्वागत किया गया। मैहर पहुंचने के बाद बाबा बागेश्वर KJS आवासीय परिसर पहुंचे, जहां देर रात उनका अलग अंदाज देखने को मिला। धार्मिक प्रवचनों और सनातन धर्म से जुड़े संवादों के लिए पहचाने जाने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां क्रिकेट खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मैहर के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। बाबा बागेश्वर की गेंदों पर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने चौके-छक्के लगाए।
क्रिकेट खेलते नजर आए बाबा बागेश्वर
KJS आवासीय परिसर में देर रात क्रिकेट खेलने के दौरान बाबा बागेश्वर और एसपी अवधेश प्रताप सिंह के बीच खेल का माहौल देखने को मिला। धार्मिक आयोजनों और कथाओं के लिए चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का क्रिकेट खेलते हुए यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैहर में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पढे़ं: कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार
कार्यक्रम KJS आवासीय परिसर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। सनातन संवाद के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धार्मिक, आध्यात्मिक और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। मैहर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मां शारदा की नगरी में कार्यक्रम को लेकर उत्साह
मां शारदा शक्तिपीठ के लिए देशभर में प्रसिद्ध मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है। उनके आगमन के बाद श्रद्धालुओं की निगाहें KJS आवासीय परिसर में होने वाले सनातन संवाद पर टिकी हैं। आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
November 12, 2026
मैहर जिले के अमरपाटन-रामनगर क्षेत्र में पिछले 14 दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बने रेडियो कॉलर युक्त जंगली नर हाथी E-5 (C-4) को आखिरकार वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात ट्रेंकुलाइज कर अपने नियंत्रण में ले लिया। रामनगर के मनकहरी जंगल में सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब […]
November 8, 2026
बांधवगढ़ से आए प्रशिक्षित कुमकी हाथी विस्तार क्षेत्र में लगातार चुनौती बने जंगली हाथी E-5 को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब विशेष कुमकी ऑपरेशन शुरू किया है। हाथी को नियंत्रित करने के लिए बांधवगढ़ से दो प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को मौके पर बुलाया गया है। दोनों कुमकी हाथियों की मदद से वन […]
November 8, 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का अलग अंदाज देखने को मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी पहुंचीं कलेक्टर ने कक्षा 10वीं में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों […]
