रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुंछ:बालाकोट के जंगलों में आग, पाकिस्तान की ओर से आने की आशंका; बुझाने की कोशिशों के साथ भारतीय सेना सतर्क – Poonch: Fire In The Forests Of Balakot; Suspected To Have Spread From The Pakistani Side
पुंछ

पुंछ:बालाकोट के जंगलों में आग, पाकिस्तान की ओर से आने की आशंका; बुझाने की कोशिशों के साथ भारतीय सेना सतर्क – Poonch: Fire In The Forests Of Balakot; Suspected To Have Spread From The Pakistani Side

November 22, 2026


Poonch: Fire in the forests of Balakot; suspected to have spread from the Pakistani side

जंगल में लगी आग

विस्तार

पुंछ के उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट के अग्रिम जंगलों में रविवार देर शाम आग लग गई। आग ने एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद क्षेत्र में तैनात सेना सतर्क हो गई। सेना ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। 

हालांकि, आशंका है कि यह आग नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आई है। पूर्व में पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ सुनिश्चित करने के लिए ऐसी आग लगाते रहे हैं। इसका उद्देश्य नियंत्रण रेखा पर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नष्ट करना होता है। भारतीय सेना ऐसे मंसूबों को हमेशा नाकाम करती है, पर इस आग से वन संपदा और वन्य प्राणियों को भारी हानि पहुंचती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X