रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:शिक्षकों की नियुक्ति और रिश्तेदारों की होगी जांच, मांगे शैक्षिक दस्तावेज – Appointments Of Teachers And Their Relatives Will Be Investigated; Educational Documents Have Been Sought

November 22, 2026


चंदौसी (संभल)। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब अपनी नियुक्ति और शैक्षिक योग्यताओं के सत्यापन के लिए सभी प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। उन्हें यह भी बताना होगा कि उनके परिवार या निकट संबंधियों में कोई उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी या उससे उच्च पद पर कार्यरत तो नहीं है। यह जानकारी हाईकोर्ट के एक आदेश के अनुपालन में मांगी गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी बनियाखेड़ा मृत्युंजय यादव ने सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अभिलेख जमा करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड और टीईटी अथवा सीटीईटी के प्रमाणपत्रों की प्रतियां देनी होंगी। इसके अतिरिक्त, नियुक्ति के समय निर्धारित अन्य आवश्यक योग्यताओं से संबंधित दस्तावेज भी जमा करने होंगे। प्रत्येक शिक्षक को नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र भी देना होगा। इसमें उन निकट संबंधियों का पूरा विवरण शामिल होगा जो उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी या उससे उच्च पद पर कार्यरत हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बीईओ ने प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को ये अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है।

अभिलेख जमा करने में किसी भी तरह की लापरवाही या आदेश की अवहेलना पर संबंधित शिक्षक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव ने स्पष्ट किया कि यह निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X