रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:कुएं में पंपिंगसेट की मरम्मत कर बाहर आते समय टूटी रस्सी, 2 लोगों की माैत – Rope Snaps While Men Are Exiting A Well After Repairing A Pump Set; 2 People Die
जौनपुर

Jaunpur News:कुएं में पंपिंगसेट की मरम्मत कर बाहर आते समय टूटी रस्सी, 2 लोगों की माैत – Rope Snaps While Men Are Exiting A Well After Repairing A Pump Set; 2 People Die

November 29, 2026


Rope snaps while men are exiting a well after repairing a pump set; 2 people die.

कुएं में गिरकर दो लोगों की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद
– फोटो : samvad

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोसापट्टी गांव में शनिवार को शाम साढ़े चार बजे कुएं में पंपिंग सेट की मरम्मत कर बाहर निकल रहे मिस्त्री कन्हैया लाल चौहान (50) और शिवबालक यादव (24) की डूबने से मौत हो गई। रस्सी टूटने से दोनों करीब 30 फीट नीचे कुएं में बनी करी पर गिर गए थे। उनके गिरने से करी टूट गई और उस पर रखा पंपिंग सेट का पंखा भी नीचे जा गिरा। दोनों पंखे के नीचे दब गए। चोट लगने और पानी में डूबने से दोनों की जान चली गई।

केराकत कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि सोसापट्टी निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु यादव ने अपने घर के पास स्थित पुराने कुएं में लगे चरखे की मरम्मत के लिए सुचितपुर (गद्दीपुर) कन्हैया चौहान को बुलाया था। चरखा काफी दिनों से खराब था। करीब 90 फीट गहरे कुएं में कन्हैया मरम्मत के लिए उतरे थे। उनकी मदद के लिए वीरेंद्र यादव का बेटा शिवबालक भी कुएं में गया था। दोनों मरम्मत का काम पूरा करने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी रस्सी टूट गई। इससे दोनों करीब 30 फीट नीचे उस करी पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची केराकत पुलिस ने दोनों के शव कुएं से निकलवाकर कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवबालक के पिता वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु की सूचना पर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

——

पांच बच्चों के पिता थे कन्हैया

कन्हैया चौहान मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटों की शादी नहीं हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनका घर घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर है। शिवबालक दो भाइयों में छोटा था। वह घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित था। उसका घर घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X