रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत – Unidentified Person Killed After Being Run Over By A Train

November 29, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 29 Nov 2026 12:58 AM IST

Unidentified person killed after being run over by a train

बीसलपुर। शुक्रवार को देर शाम कालसेन आश्रम के सामने करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए थे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस की जांच में पता चला है कि पीलीभीत से बीसलपुर आने वाली ट्रेन से कटकर इस व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस आत्महत्या और हादसे के पहलू पर भी जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शिनाख्त कराने के प्रयास अभी जारी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X