Ballia News:सैनिकों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर किया गया मंथन – Deliberations Held On The Unity Of Soldiers And The Strength Of The Organization
बलिया। टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में रविवार को शौर्य सैनिक संगठन (पूर्व सैनिक संगठन) और वीर चेतना ग्रुप (कार्यरत सैनिक) के संयुक्त तत्वावधान में सैनिक एकता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इसमें पूर्वांचल के आठ जिलों से आए पूर्व सैनिकों, कार्यरत जवानों, वीर नारियों तथा विभिन्न सैन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सैनिकों की एकजुटता, आपसी समन्वय और संगठन को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व वायुसेना अधिकारी हरि बल्लभ तिवारी (85)रहे। सम्मेलन में ईसीएचएस, सैनिक बोर्ड के प्रतिनिधियों के अलावा शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ की मेडिकल टीम ने भी भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि सेवा निवृत्त हो चुके पूर्व सैनिकों और वर्तमान में कार्यरत जवानों के बीच बेहतर तालमेल व एकजुटता समय की मांग है। संगठित प्रयासों से सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा को बल मिलेगा। संवाद
