रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:छात्रों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना – Students Read The Preamble Of The Constitution In Unison

November 22, 2026


कन्नौज। शनिवार को तिर्वा स्थित कैप्टन बीपीएस पब्लिक स्कूल में संविधान संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। एक स्वर, एक संविधान विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों को सांविधानिक मूल्यों का महत्व बताया गया। सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव ने छात्रों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। पौमेला श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ जिम्मेदारियां भी सिखाता है। सचिव, स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और छात्रों ने एक स्वर में प्रस्तावना पढ़ी। इससे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखी। कार्यक्रम ने समानता, बंधुता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X