रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
150 ग्राम वजन, 5700 किमी का सफर… कैसे 101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही अमूर फाल्कन
नॉलेज

150 ग्राम वजन, 5700 किमी का सफर… कैसे 101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही अमूर फाल्कन

November 22, 2026


होमफोटोनॉलेज

150 ग्राम वजन, 5700 KM. सफर… 101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही अमूर फाल्कन

Last Updated:

मणिपुर से उड़ी एक नन्हीं चिड़िया ने बड़ा कारनामा किया है. महज 150 ग्राम वजन वाली इस शिकारी चिड़िया अमूर फाल्कन ने मणिपुर से सोमालिया तक की दूरी तय की है. खास बात यह है 5700 किलोमीटर की यह दूरी अमूर फाल्कन ने बिना रुके महज 101 घंटे में तय की है. यानी उसे सोमालिया तक पहुंचने में तकरीबन चार दिन और पांच घंटे लगे हैं. इस बीच न तो उसने कहीं रेस्ट किया और न ही खाना तलाशा.

अमूर फाल्कन जिसने यह कारनामा किया है उसका नाम अलॉग है. ताजा सैटेलाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक यह अफ्रीका के तट तक पहुंच चुकी है. उसकी यह यात्रा दुनिया के सबसे लंबी दूरी तय करने वाले प्रवासी पक्षियों में शामिल अमूर फाल्कन की असाधारण उड़ान क्षमता को दिखाती है. अलांग के साथ एक दूसरा साथी अपापांग भी इस सफर पर है, जो 95 घंटे में करीब 4,100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है. (फोटो- x/@supriyasahuias)

दोनों पक्षियों ने यह यात्रा मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में स्थित एक रोस्टिंग साइट से शुरू की थी. इससे पहले वे यहां 25 दिन से ज्यादा समय से रह रहे थे. इस दौरान उन्होंने लगातार खाना किया और अपने शरीर में एनर्जी जमी. इसके बाद हजारों किलोमीटर लंबे सफर की शुरुआत की. (फोटो- x/@supriyasahuias)

अमूर फाल्कन छोटे आकार का शिकारी पक्षी है. इसका वजन सामान्य तौर पर करीब 150 ग्राम होता है. साइज में भले ही यह बहुत छोटा होता है मगर दुनिया के सबसे अद्भुत प्रवासों में से एक को पूरा करता है. हर साल ये पक्षी पूर्वी रूस, उत्तर-पूर्वी चीन और मंगोलिया में अपने प्रजनन स्थलों से दक्षिणी और पूर्वी अफ्रीका के शीतकालीन प्रवास स्थलों की ओर जाते हैं। इस दौरान यह हजारों किलोमीटर की दूरी तय करता है. इसकी यात्रा का सबसे कठिन पड़ाव अरब सागर होता है जिसे ये बिना रुके पार करते हैं. (फोटो- x/@supriyasahuias)

Add News18 as
Preferred Source on Google

भारत में मणिपुर और नगालैंड में अमूर फाल्कन के बड़े बड़े झुंड पहुंचते हैं. यह उनका यात्रा पड़ाव है. यहां वे कीट-पतंगों का शिकार करके अपने शरीर में एनर्जी इकट्ठा करते हैं. अलांग और अपापांग ने भी तामेंगलोंग में करीब 25 दिन के बाद अपनी यात्रा शुरू की थी. (फोटो- x/@supriyasahuias)

दोनों अमूर फाल्कन पर वैज्ञानिक सैटेलाइट ट्रैकिंग की मदद से रिकॉर्ड कर रहे हैं. नवंबर 2025 में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) के वैज्ञानिकों ने दोनों पक्षियों पर हल्के सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाए थे. यह काम मणिपुर अमूर फाल्कन ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के तहत किया गया था. इससे इनकी लोकेशन, प्रवास का रास्ता और अलग-अलग पड़ावों पर बिताए गए समय का पता लगाया गया है. तमिलनाडु की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने भी इन पक्षियों की यात्रा से जुड़े अपडेट साझा किए हैं. (फोटो- pixabay)

अलॉग अब अफ्रीका के तट पर पहुंच चुकी है, जबिक अपापांग भी लगातार उस ओर बढ़ रहा है. अब इससे आगे की यात्रा को ट्रैक किया जाएगा, जिससे ये समझने में मदद मिलेगी कि आखिर ये छोटे पक्षी लगातार उड़ान भर कितनी लंबी यात्रा तय कर सकते हैं. (फोटो- pixabay)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X