रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
25 लाख का पैकेज भी नहीं आया काम! लड़की ने ठुकराया शादी का रिश्ता, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
वायरल

25 लाख का पैकेज भी नहीं आया काम! लड़की ने ठुकराया शादी का रिश्ता, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

November 22, 2026


Last Updated:

अरेंज मैरिज के लिए 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लड़के का रिश्ता आया, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. वजह थी लड़के की कुछ ऐसी अपेक्षाएं, जिनसे वह सहमत नहीं थी. आइए जानते हैं..

25 लाख का पैकेज भी नहीं आया काम, लड़की ने ठुकराया शादी का रिश्ता, जानें वजह Zoom

AI IMAGE

Viral Post : आज के समय में अरेंज मैरिज के लिए रिश्ता तलाशना पहले जितना आसान नहीं रह गया है. जहां पहले शादी की बातचीत में लड़के की नौकरी, कमाई, परिवार और कुंडली को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती थी, वहीं अब युवा अपनी पसंद, आजादी और जीवनशैली को भी उतनी ही प्राथमिकता देने लगे . वे केवल अच्छे पैकेज के आधार पर जिंदगी का इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहते. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी और रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

25 लाख का सालाना पैकेज फिर भी लड़की ने कर दिया इनकार

दरअसल, ट्विटर पर @Kritical_62 नाम की यूजर ने अपनी अरेंज मैरिज से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया. महिला ने बताया कि उन्होंने करीब 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले एक लड़के का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया. खास बात यह थी कि उन्हें लड़के की कमाई से कोई परेशानी नहीं थी. उनका कहना था कि वह खुद भी इतनी कमाई करने की क्षमता रखती हैं. ऐसे में उनके लिए केवल मोटी सैलरी शादी के लिए हां कहने की वजह नहीं बन सकती थी.

खाना बनाने से लेकर सास-ससुर के साथ रहने तक की शर्तें

महिला के मुताबिक, इस रिश्ते को आगे न बढ़ाने के पीछे कई ऐसी बातें थीं, जिनसे उनकी सोच और भविष्य की योजनाएं मेल नहीं खा रही थीं. पोस्ट में बताया गया कि लड़का चाहता था कि शादी के बाद पत्नी दिन में दो बार खाना बनाए. इसके अलावा वह अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहना चाहता था, जबकि महिला इस व्यवस्था को लेकर सहज नहीं थीं.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X