रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Maruti Suzuki Rate Hike : मारुति-सुजुकी ने दिया झटका, कारों के दाम बढ़ाए, कितना बढ़ा रेट, जानिए
ऑटो

Maruti Suzuki Rate Hike : मारुति-सुजुकी ने दिया झटका, कारों के दाम बढ़ाए, कितना बढ़ा रेट, जानिए

November 22, 2026


Last Updated:

Maruti Suzuki Rate Hike : मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी चुनिंदा गाडियों के रेट में इजाफा कर दिया है. नए रेट आज से लागू हो गए हैं. औसतन वाहनों का मूल्‍य 0.31 फीसदी बढाया गया है. किस मॉडल के प्राइस में कितनी वृद्धि की गई है, इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है.

Maruti Suzuki Rate Hike : मारुति-सुजुकी ने दिया झटका, कारों के दाम बढ़ाएZoom

इस साल चौथी बार कंपनी ने रेट बढाए हैं.

नई दिल्‍ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी चुनिंदा गाडियों के रेट एक बार फिर बढ़ा दिए है. यह इस साल की चौथी बढ़ोरतरी है. कंपनी ने रविवार को बताया कि नई कीमतें आज यानी 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई है. कंपनी ने कारों के रेट में औसतन 0.31 फीसदी का इजाफा किया है. हालांकि किन-किन मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, इसका विस्तृत विवरण कंपनी ने जारी नहीं किया.

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि लगातार बनी हुई लागत संबंधी चुनौतियों और महंगाई के दबाव को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा है. कंपनी ने कहा कि वह लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बढ़ते खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना आवश्यक हो गया है.

सितंबर में भी बढ़ाए थे रेट

गौरतलब है कि वर्ष 2026 के दौरान यह मारुति सुजुकी की ओर से की गई कई मूल्य बढ़ोतरी में से एक है. सितंबर में कंपनी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कुछ मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपए तक की वृद्धि की थी. इससे पहले अगस्त में एरिना और नेक्सा रेंज के वाहनों की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ाई गई थीं. जून 2026 में भी कंपनी ने अपने यात्री वाहन पोर्टफोलियो में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी लागू की थी.

नई मूल्य वृद्धि ऐसे समय में आई है जब कंपनी की आय तो बढ़ रही है, लेकिन प्रॉफिट पर दबाव बना हुआ है. वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 26.9 प्रतिशत घटकर 2,415 करोड़ रुपए रह गया. इसके विपरीत, कंपनी का परिचालन राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 53,340 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 42,332 करोड़ रुपए था.

authorimg
रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X