Kannauj News:गांव-गांव पहुंचेगा योगी रथ, बताएगा सरकार की उपलब्धियां – Yogi Rath Will Reach Every Village And Will Tell About The Achievements Of The Government
छिबरामऊ। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इसी उद्देश्य से रविवार को ग्राम निगोह खास से योगी रथ रवाना किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विपिन द्विवेदी ने कहा कि यह रथ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना है। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ के माध्यम से प्रदेश सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखी जाएंगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र कश्यप, श्याम तिवारी, शिवम त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
