रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:कृष्णबाग क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने पहुंचे अफसर, बस्ती में लगा भारी पुलिस बल – Indore: Officials Arrive To Remove Illegal Encroachments In The Krishnabagh Area; Heavy Police Force Deployed
इंदौर

इंदौर:कृष्णबाग क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने पहुंचे अफसर, बस्ती में लगा भारी पुलिस बल – Indore: Officials Arrive To Remove Illegal Encroachments In The Krishnabagh Area; Heavy Police Force Deployed

November 23, 2026


Indore: Officials arrive to remove illegal encroachments in the Krishnabagh area; heavy police force deployed

बस्ती में भारी पुलिस बल मौजूद
– फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के कृष्णबाग क्षेत्र में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पिछले एक सप्ताह से निर्माणों को तोड़ने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन कार्रवाई लगातार टल रही थी। सोमवार को आखिरकार भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पांच जेसीबी और 100 से ज्यादा श्रमिकों के साथ पहुंचे अधिकारियों ने रहवासियों से गृहस्थी का सामान खाली करने को कहा। रहवासी इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे वर्षों से इस बस्ती में रह रहे हैं, इसलिए उन्हें यहां से नहीं हटाया जाए।

अवैध कब्जे हटाने के दौरान रहवासी विरोध न करें और पथराव जैसी स्थिति न बने, इसके लिए मकानों को तोड़ने पहुंची टीम के सदस्यों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। कार्रवाई के लिए 300 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्या है मामला

एमआर-10 जंक्शन के समीप स्थित दो एकड़ जमीन 23 साल पहले श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी, लेकिन इस जमीन पर कब्जे हो गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। हालांकि, अब तक कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ रहवासी भोपाल भी पहुंच चुके हैं। वहीं, कुछ रहवासी लगातार बस्ती में धरना देकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X