फिल्म ‘रामायण’ की कई मामलों में तारीफ हो रही है। दर्शक इसके जीएफएक्स और संगीत की तारीफ कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म धमाल मचा रही है। इस बीच एआर रहमान ने बताया कि इस फिल्म के संगीत पर ध्यान देने के लिए उन्होंने 10 से 12 फिल्मों के प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म पर लगभग तीन साल तक काम किया है। कई ट्रैक्स तो ऐसे थे जिनके एक दर्जन से ज्यादा वर्जन तैयार किए गए, तब जाकर टीम ने उन्हें फाइनल किया।
रविवार को ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहमान ने इस दो-भाग वाली फिल्म के संगीत को तैयार करने में लगे समय और मेहनत के बारे में बात की। वह जर्मन संगीतकार हैंस जिमर के साथ मिलकर इसका साउंडट्रैक तैयार कर रहे हैं।