रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी में हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, सेना के जवान समेत तीन की मौत; एक गंभीर – Accident Speeding Bolero Rams Into A Truck Parked On The Roadside Three People Including An Army Soldier Died
अनूपपुर

एमपी में हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, सेना के जवान समेत तीन की मौत; एक गंभीर – Accident Speeding Bolero Rams Into A Truck Parked On The Roadside Three People Including An Army Soldier Died

November 23, 2026


Accident Speeding Bolero rams into a truck parked on the roadside three people including an Army soldier died

तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो सगे भाई और बोलेरो का मालिक शामिल हैं।

मृतकों की पहचान धनगवां निवासी दीनबंधु विश्वकर्मा (36), विनीत विश्वकर्मा (26) और मोहम्मद करीम (32) के रूप में हुई है। विनीत भारतीय सेना में जवान था और दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौटा था। हादसे में धनगवां निवासी राजू तिवारी (30), पिता सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

रात 3 बजे ट्रेन से घर पहुंचा था जवान

मृतक विनीत के पिता जयकरण विश्वकर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा विनीत भारतीय सेना में जवान था। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे ट्रेन से पहुंचने के बाद वह बोलेरो से घर लौट रहा था। उसके साथ बड़ा भाई दीनबंधु और दोस्त राजू तिवारी भी थे। छूलहा गांव के पास हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

सुबह 5:30 बजे परिजनों को मिली सूचना

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू तिवारी का उपचार शुरू किया गया। तीनों शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए हैं। पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X