मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपपुर:कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रात में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला शव – 75-year-old Man Died After Falling Into A Well; Police Retrieved His Body With The Help Of Villagers At Night
अनूपपुर

अनूपपुर:कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रात में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला शव – 75-year-old Man Died After Falling Into A Well; Police Retrieved His Body With The Help Of Villagers At Night

November 17, 2026


75-year-old man died after falling into a well; police retrieved his body with the help of villagers at night.

पोस्टमार्टम कराने पहुंची पुलिस

विस्तार

जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवार गांव में सोमवार रात कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकाला। मंगलवार सुबह पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान भगवतदीन सिंह पिता स्वर्गीय हुलासी सिंह श्याम निवासी चंदवार के रूप में हुई है। चचाई थाने के विवेचक प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे मृतक के बड़े बेटे राजेंद्र सिंह ने डायल 112 पर कुएं में गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें- राजनीति: कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान

परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र सिंह सोमवार शाम अनूपपुर से मजदूरी कर घर लौटे थे। उनके पिता मोहल्ले में घूमने गए थे। रात करीब 8 बजे छोटे भाई की बेटी सपना ने घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं में किसी के गिरने की आवाज सुनने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कुएं में तलाश की, लेकिन करीब 12 से 15 फीट गहरे पानी में कोई नजर नहीं आया। इस दौरान कुएं में भगवतदीन की लाठी और जूते दिखाई दिए। संदेह होने पर डायल 112 को सूचना दी गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने कांटे की मदद से तलाश की। इस दौरान कपड़े कांटे में फंसने पर शव को बाहर निकाला गया। रात होने के कारण शव घर में रखा गया और मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई। परिजनों के अनुसार, कुएं के चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची जगत बनी हुई है। बुजुर्ग को रात में अंधेरे के कारण देखने में परेशानी होती थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X