रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बरातियों से भरी वैन, चालक की मौत – Van Carrying Wedding Guests Collides With Sugarcane-laden Tractor-trolley
हरदोई

Hardoi News:गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बरातियों से भरी वैन, चालक की मौत – Van Carrying Wedding Guests Collides With Sugarcane-laden Tractor-trolley

November 23, 2026


Van carrying wedding guests collides with sugarcane-laden tractor-trolley

फोटो-13-विवेक। फाइल फोटो

सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास बरातियों से भरी वैन शनिवार रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घटना में इको चालक की मौत हो गई जबकि दूल्हे के पिता, भाई और बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी से फर्रुखाबाद ले जाया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला।

अरवल थाना क्षेत्र के रबियापुर निवासी उपेंद्र सिंह की शादी शनिवार रात थी। शादी में शामिल होने के लिए उनके भाई जितेंद्र सिंह (34) अपने पिता मलखान सिंह (45), बहन कुमकुम (20), भांजे समर (10) और मैनपुरी जनपद के सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार ह्रदयांश (14) के साथ फर्रुखाबाद से इको वैन से हरदोई जा रहे थे।

वैन फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद निवासी विवेक (35) चला रहे थे। वैन उन्हीं की थी और जितेंद्र ने शादी में जाने के लिए किराये पर बुक की थी। हरदोई जाते समय सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वैन टकरा गई। हादसे में चालक समेत वैन सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। परिवार में पत्नी सोनम और तीन बेटियां हैं।

थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-13-विवेक। फाइल फोटो

फोटो-13-विवेक। फाइल फोटो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X