ग्रेनो:सोसाइटी में एओए पदाधिकारियों और निवासियों के विवाद में हुई क्रॉस एफआईआर, एक-दूसरे पर गंभीर आरोप – Cross-firs Filed Following A Dispute Between Aoa Office-bearers And Residents In The Society

प्रतीकात्मक तस्वीर।
नेटवर्क
November 23, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर।
नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में रविवार को एओए पदाधिकारियों और कुछ निवासियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक एफआईआर महिला निवासियों की शिकायत पर एओए पदाधिकारियों के खिलाफ है। दूसरी एओए के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिकायत पर निवासियों के खिलाफ है।
एओए के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद नेगी की ने बताया कि सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगा था। बिसरख हॉस्पिटल की ओर से पल्स पोलियो अभियान भी चल रहा था। इन कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए एओए के कुछ पदाधिकारी और निवासी क्लब हाउस स्थित कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग अन्य साथियों के साथ क्लब हाउस पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पदाधिकारियों और निवासियों से अभद्रता शुरू की और फिर मारपीट करने लगे। आरोपी अपने साथ हथियार लेकर आए थे। थप्पड़ मारे गए और धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। पेन की नोक और हथियारों से उनके सिर और नाक पर वार किया गया। इससे पदाधिकारियों और निवासियों की जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। आरोप है कि अनुज कुमार, आलोक सिंह, विवेक कुमार, महेंद्र प्रताप, आनंद शर्मा, एक महिला ने मारपीट की है।
वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी की कई महिला निवासियों ने तहरीर दी है। उनका कहना है कि वे एओए की कार्यप्रणाली और कथित मनमानी से नाराज थीं। उनका आरोप है कि लंबे समय से एओए चुनाव नहीं हुए हैं। फरवरी 2026 से मेंटेनेंस का हिसाब भी नहीं दिया गया। इन्हीं मांगों को लेकर वे सामूहिक रूप से शांति मार्च निकाल रही थीं। तहरीर के मुताबिक महिलाएं बातचीत के लिए एओए कार्यालय गई थीं। आरोप है कि वहां नामजद पदाधिकारियों और उनके साथियों ने धक्का-मुक्की की। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें अनुचित तरीके से छुआ गया। इसका विवरण लिखने में उन्होंने शर्म महसूस होने की बात कही है। उन्होंने पदाधिकारियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने एओए अध्यक्ष विनोद नेगी, सचिव विजय रस्तोगी, सौरभ सिंह, अशोक गुप्ता और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
November 29, 2026
शख्स की ईंट से हमला कर हत्या विस्तार ग्रेटर नोएडा में दनकौर के सलारपुर गांव में शनिवार देर रात ईंट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक केस नहीं […]
November 28, 2026
फोटो—– ग्रेटर नोएडा। शैफाली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव ‘गाला 3.0’ धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें 450 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीम भावना और आत्मविश्वास का आधार बताया। उन्होंने अभिभावकों की सहभागिता की […]
