रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ब्राइडल हेयरस्टाइल:लहंगे के साथ बनाएं ये 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल, दुल्हन के लुक में लगेंगे चार चांद – 5 Best Bridal Hairstyles That Look Stunning With A Lehenga
फैशन

ब्राइडल हेयरस्टाइल:लहंगे के साथ बनाएं ये 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल, दुल्हन के लुक में लगेंगे चार चांद – 5 Best Bridal Hairstyles That Look Stunning With A Lehenga

November 23, 2026


Bridal Hairstyle Ideas 2026: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए दुल्हन अपने लहंगे, ज्वेलरी, मेकअप और फुटवियर से लेकर हर छोटी-बड़ी चीज की खास तैयारी करती है। लेकिन कई बार खूबसूरत लहंगा और महंगे गहने पहनने के बाद भी हेयरस्टाइल पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता। जबकि सही हेयरस्टाइल आपके पूरे ब्राइडल लुक को और भी आकर्षक बना सकती है।

खासकर अगर आपने शादी के लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा चुना है, तो उसके साथ बालों का स्टाइल भी सोच-समझकर चुनना चाहिए। आजकल दुल्हनें पारंपरिक जूड़े से लेकर ओपन कर्ल्स और मॉडर्न ब्रेडेड हेयरस्टाइल तक कई तरह के लुक पसंद कर रही हैं। किसी को गजरे वाला ट्रेडिशनल लुक पसंद आता है, तो किसी को खुले और घने बालों वाला मॉडर्न अंदाज। लेकिन हर हेयरस्टाइल हर तरह के लहंगे के साथ अच्छी नहीं लगती।

ऐसे में अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप अपने ब्राइडल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ये 5 हेयरस्टाइल आपके काम आ सकती हैं। इन्हें आप अपने लहंगे, ज्वेलरी और चेहरे के आकार के हिसाब से चुन सकती हैं।

5 Best Bridal Hairstyles That Look Stunning With a Lehenga

लहंगे के साथ हेयरस्टाइल
– फोटो : Ai

गजरे वाला ट्रेडिशनल लो बन

अगर आपने शादी के लिए हैवी ब्राइडल लहंगा चुना है, तो गजरे वाला लो बन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस हेयरस्टाइल में बालों को पीछे की तरफ समेटकर गर्दन के पास खूबसूरत जूड़ा बनाया जाता है। इसके चारों ओर सफेद गजरा या मोगरे के फूल लगाए जा सकते हैं। यह स्टाइल ट्रेडिशनल ज्वेलरी, मांगटीका और माथापट्टी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही दुपट्टे को सिर पर टिकाने में भी आसानी होती है।

5 Best Bridal Hairstyles That Look Stunning With a Lehenga

लहंगे के साथ हेयरस्टाइल
– फोटो : Ai

ओपन सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल

अगर आप थोड़ा मॉडर्न और रोमांटिक ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो ओपन सॉफ्ट कर्ल्स ट्राई कर सकती हैं। इसमें बालों को हल्के कर्ल देकर खुला रखा जाता है। यह हेयरस्टाइल खासकर पेस्टल, लाइट वर्क और डिजाइनर लहंगे के साथ अच्छी लगती है। इसके साथ हल्का हेयर एक्सेसरी या खूबसूरत मांगटीका लगा सकती हैं। हालांकि हैवी दुपट्टे के साथ इस स्टाइल को चुनने से पहले उसकी पिनिंग जरूर प्लान करें।

5 Best Bridal Hairstyles That Look Stunning With a Lehenga

लहंगे के साथ हेयरस्टाइल
– फोटो : Ai

हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल

अगर आपको खुले बाल भी पसंद हैं और जूड़ा भी नहीं बनाना चाहतीं, तो हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल अच्छा विकल्प है। इसमें सिर के ऊपर के बालों को हल्का ट्विस्ट करके पीछे पिन किया जाता है और बाकी बाल खुले रखे जाते हैं। नीचे की तरफ सॉफ्ट कर्ल्स देने से लुक और आकर्षक बनता है। सगाई, संगीत और रिसेप्शन के लिए भी यह स्टाइल काफी खूबसूरत लग सकता है।

5 Best Bridal Hairstyles That Look Stunning With a Lehenga

लहंगे के साथ हेयरस्टाइल
– फोटो : Ai

फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल

लहंगे के साथ फिशटेल ब्रेड यानी मछली की पूंछ जैसी चोटी भी बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें बालों को बारीक सेक्शन में बांटकर चोटी बनाई जाती है। इसे और आकर्षक बनाने के लिए छोटे फूल, मोती या हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं। खासकर मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन में यह हेयरस्टाइल शानदार लुक देती है। लंबे बालों वाली लड़कियों पर यह स्टाइल विशेष रूप से अच्छा लगता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X