रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन:महाकाल भस्म आरती दर्शन के नाम पर ठगी, कमीशन के लालच में इंस्टा पर डाली रील; गाजियाबद से युवक गिरफ्तार – Fraud in name of mahakal bhasm aarti darshan! youth arrested from ghaziabad
उज्जैन

उज्जैन:महाकाल भस्म आरती दर्शन के नाम पर ठगी, कमीशन के लालच में इंस्टा पर डाली रील; गाजियाबद से युवक गिरफ्तार – Fraud in name of mahakal bhasm aarti darshan! youth arrested from ghaziabad

November 23, 2026


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती और देहरी दर्शन की बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 22 वर्षीय निशांत पुत्र नीरज शर्मा को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कमीशन के लालच में बना गिरोह का हिस्सा पुलिस पूछताछ में आरोपित निशांत (निवासी टिबरा रोड, मोदी नगर, गाजियाबाद) ने चौंकाने वाले खुलासे किए। निशांत तीन महीने पहले उज्जैन दर्शन के लिए आया था। भस्म आरती का पास नहीं मिलने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और 1,000 रुपये लेकर उसे दर्शन कराए। इसके बाद उसी व्यक्ति ने निशांत को हर बुकिंग पर कमीशन देने का लालच दिया और कहा कि वह अपने मोबाइल नंबर के साथ सोशल मीडिया पर भस्म आरती बुकिंग की रील अपलोड करे।

ये भी पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री के पैर छूते दिखे वर्दीधारी पुलिस अधिकारी; वीडियो वायरल, क्यों उठ रहे सवाल?

दो से पांच हजार रुपये तक होती थी वसूली निशांत ने लालच में आकर इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर रील डाल दी। विज्ञापन देखकर श्रद्धालु उससे संपर्क करने लगे। गिरोह द्वारा एक व्यक्ति से 5,000 रुपये तक और दो या अधिक लोग होने पर प्रति व्यक्ति 2,000 से 5,000 रुपये के बीच वसूली की जाती थी। श्रद्धालुओं द्वारा ऑनलाइन भेजी जाने वाली रकम सीधे मुख्य दलालों के खाते में जाती थी।

रेलवे ‘तत्काल’ की तर्ज पर साइबर सेंधमारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के कुछ साइबर एक्सपर्ट रेलवे के तत्काल टिकट की तर्ज पर भस्म आरती की बुकिंग कर रहे हैं। जैसे ही मंदिर समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग खुलती है, ये लोग कंप्यूटर और मोबाइल के जरिए एक साथ लॉट में पास बुक कर लेते हैं। इससे आम श्रद्धालु वंचित रह जाते हैं और मजबूरन दलालों के झांसे में आ जाते हैं।

मुख्य आरोपी की तलाश तेज महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाता है। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस इस फ्रॉड गैंग के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X