रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पिथौरागढ़:छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल का उद्घाटन, दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू – Charchum India-nepal Motor Bridge Inaugurated; Vehicular Movement Between The Two Countries Begins
पिथौरागढ़

पिथौरागढ़:छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल का उद्घाटन, दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू – Charchum India-nepal Motor Bridge Inaugurated; Vehicular Movement Between The Two Countries Begins

November 23, 2026


Charchum India-Nepal motor bridge inaugurated; vehicular movement between the two countries begins

छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू।
– फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर छारछुम में बने छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल का मंगलवार दोपहर 2:15 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगांई और नेपाल के दार्चुला के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) वर्तराज पौडेल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर पुल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान 10 से अधिक वाहनों की आवाजाही हुई।

इस मौके पर नेपाल की ओर से एपीएफ के एसपी गुनराज न्यूपाने, नेपाल पुलिस के डीएसपी गौरव महत और कस्टम अधीक्षक मधु खनाल मौजूद रहे। वहीं भारत की ओर से एसपी अक्षत प्रहलाद कोंडे, 11वीं वाहिनी एसएसबी के डीआईजी एस. सुब्रमणियम, कमांडेंट डॉ. अतुल राय, एसडीएम आशीष जोशी, कस्टम विभाग के कमिश्नर मयंक शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद राशिद खान सहित दोनों देशों के अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान छारछुम की सामाजिक कार्यकर्ता छोरी देवी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। रं समाज के महिला और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जताई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X