Hardoi News:संदिग्ध हालात में युवती की मौत, बाबा पर आरोप – Girl Dies Under Suspicious Circumstances

फोटो-41-प्रतिमा। फाइल फोटो
November 23, 2026

फोटो-41-प्रतिमा। फाइल फोटो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरिगवां में शनिवार रात संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। मृतका के मौसा ने बाबा पर इलाज कराने से इन्कार करते हुए धक्का देने और गिरने से आई चोटों के कारण युवती की मौत होने की बात कही। उधर, दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि युवती क्षयरोग का शिकार थी। पुलिस ने जानकारी पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भरिगवां निवासी हाकिम सिंह खेती करते हैं। उनकी बेटी प्रतिमा (23) पिछले कुछ समय से बीमार थी। शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ी और वह पिता के साथ दवा लेने गई थी। वापस घर पहुंचने पर कुछ देर बाद प्रतिमा की मौत हो गई। इसका पता चलने पर प्रतिमा के ननिहाल से कई रिश्तेदार आ गए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि हाकिम ने प्रतिमा का इलाज कराने के लिए 30 हजार रुपये पिता से मांगे थे। पिता ने रुपये देने से इन्कार कर प्रतिमा को धक्का दे दिया और वह गिर गई। इस कारण उसकी मौत हो गई।
उधर, दूसरी ओर परिजन का कहना है कि हाकिम सिंह दो भाई हैं। हाकिम के इकलौते बेटे की मौत भी डेढ़ साल पहले सई नदी में डूबकर हो गई थी। हाकिम के ससुरालीजनों काे डर है कि उनके पिता कहीं पूरी संपत्ति हाकिम के भाई को न दे दें। इसी वजह से आरोप लग रहे हैं। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक की जांच में पता चला कि युवती की मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी।
November 29, 2026
फोटो-27-बैठक में जानकारी लेते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह (बीच में), जिलाध्यक् हरदोई। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। कर्मवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव संगठन की सामूहिक […]
November 28, 2026
हरदोई/बिलग्राम। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शनिवार को सुरसा और बिलग्राम ब्लॉकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की मनमानी और गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर गैरहाजिर रहने और काम में कोताही बरतने वालों के खिलाफ वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए। सुरसा ब्लॉक में स्थापना पटल पर […]
November 28, 2026
फोटो 38: गोपामऊ के सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल साथ में अनिल गौतम व अन्य। संवाद संवाद न्यूज एजेंसी टड़ियावा। बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ का शनिवार को सम्मेलन हुआ। गोपामऊ बस स्टैंड के पास हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि संगठन को […]
