रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:करारी चौराहे पर शौचालय नहीं, महिलाओं की बढ़ी परेशानी – No Public Toilet At Karari Crossroads; Women Face Increased Difficulties
कौशांबी

Kaushambi News:करारी चौराहे पर शौचालय नहीं, महिलाओं की बढ़ी परेशानी – No Public Toilet At Karari Crossroads; Women Face Increased Difficulties

November 29, 2026


क्षेत्र के प्रमुख करारी चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को जरूरत पड़ने पर शौचालय की तलाश में भटकना पड़ता है। ऐसे में उन्हें खरीदारी बीच में छोड़कर घर लौटने या किसी सुरक्षित स्थान की तलाश करने को मजबूर होना पड़ता है।

करारी चौराहा कस्बे का प्रमुख बाजार और आवागमन का केंद्र है। यहां आसपास के कई गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके अलावा प्रयागराज, राजापुर, भरवारी और मंझनपुर आने-जाने वाले यात्रियों की भी दिनभर आवाजाही रहती है। महिलाएं छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ बाजार पहुंचती हैं लेकिन सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से उनकी मुश्किल बढ़ जाती है। बुजुर्गों को जरूरत के समय सुविधा नहीं मिलती तो छोटे बच्चों को इंतजार कराना भी अभिभावकों के लिए कठिन हो जाता है।

————————

नगर पंचायत के चुनाव के बाद पहली बैठक में ही उनकी तरफ से करारी चौराहे पर सुलभ शौचालय बनवाने का प्रस्ताव रखा था। उस समय स्थान चिह्नित कर निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे बाजार आने वाली महिलाओं को आज भी परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं और राहगीरों के लिए सुविधा जरूरी है। — संध्या जायसवाल , सभासद अशोकनगर

————–

करारी चौराहे पर सुलभ शौचालय होना बेहद जरूरी है। यहां मुसाफिरों और राहगीरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने आती हैं। शौचालय के अभाव में विशेषकर महिलाओं को असुविधा होती है। नगर पंचायत प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्माण कराना चाहिए।

— पिंकी गौतम, सभासद , नेता नगर

———————

चौराहा पर सार्वजनिक जमीन नहीं है। चौराहा से 100 मीटर दूर प्रयागराज मार्ग पर कुछ जमीन उपलब्ध है। डीएम को पत्र भेज कर जमीन का उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। जिससे सुलभ शौचालय बनाया जा सके।

— शमशाद अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष

पिंकी गौतम सभासद नेता नगर

पिंकी गौतम सभासद नेता नगर– फोटो : Department

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X