अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘गांधी’ को लेकर चर्चा में हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में वह महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता टॉम फेल्टन भी नजर आएंगे, जिन्हें दुनिया भर में ‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी के ड्रेको मैल्फॉय के नाम से जाना जाता है।
हालांकि, प्रतीक के लिए यह साथ काम करने का मौका जितना खास था, उससे कहीं ज्यादा उत्साह उनके घर में देखने को मिला। दरअसल, उनकी बेटी हैरी पॉटर की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें पता चला कि उनके पिता की मुलाकात ड्रेको मैल्फॉय से होने वाली है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।