मातम में बदलीं खुशियां:शादी से दस दिन पहले हादसा, बस की चपेट में आकर युवक की मौत – Sriganganagar Rajsinghnagar Bus Accident Youth Manish Killed 10 Days Before Wedding

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
November 23, 2026

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
जिले के रायसिंहनगर बस स्टैंड पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वह बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस के नीचे जाकर उसके सेल्फ स्टार्ट सिस्टम की मरम्मत करने का काम कर रहा था। उसी समय बस अचानक चालू होकर आगे बढ़ गई और मनीष उसके पहियों की चपेट में आ गया।
बस स्टैंड पर फैली अफरा-तफरी
रायसिंहनगर बस स्टैंड पर यह हादसा होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अनियंत्रित हुई निजी बस एक होटल से जा टकराई, जिसके बाद वह रुकी। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद फल विक्रेता भी बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
ये भी पढ़ें- राजस्थान भाजपा में घमासान: किरोड़ी लाल के बयान से सियासी हलचल, हरियाणा की बात कहकर बहुत कुछ बोल गए कृषि मंत्री
मरम्मत के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव लिखमेवाला का निवासी मनीष रायसिंहनगर बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस को ठीक कर रहा था। बस के सेल्फ स्टार्ट सिस्टम में खराबी आ गई थी। इसी खराबी को दूर करने के लिए मनीष बस के नीचे घुसकर मरम्मत में जुटा हुआ था। बस अचानक स्टार्ट हो गई और तेजी से आगे की ओर बढ़ गई। मनीष को संभलने या बाहर निकलने का बिल्कुल मौका नहीं मिला। वह बस के भारी पहियों के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू युवक की शादी से जुड़ा है। मनीष की शादी महज 10 दिन बाद होनी तय हुई थी। परिवार में विवाह की तैयारियां बेहद जोरों पर चल रही थीं। घर के सदस्य तथा रिश्तेदार परिचितों को शादी के निमंत्रण पत्र बांट रहे थे। परिवार में हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल था। सुबह हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल दीं।
November 27, 2026
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला विस्तार श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक बम धमाके के मामले में राजस्थान और पंजाब पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रविंदर सिंह उर्फ रोहित पुलिसकर्मी का बेटा है। उसके पिता कुलदीप सिंह थाना दोरांगला में तैनात हैं। […]
November 26, 2026
श्रीगंगानगर ब्लास्ट केस में एनआईए की एंट्री विस्तार राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को आतंकी हमला माना है। इस संवेदनशील मामले में जिला पुलिस ने केस […]
November 21, 2026
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने शनिवार शाम को पंजाब के गुरदासपुर स्थित जेल से इस मामले के तीसरे आरोपी 20 वर्षीय हरप्रीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। […]
