रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार मत्स्य पालक सम्मानित – Four Fish Farmers Honored For Outstanding Work
कुल्लू

Kullu News:उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार मत्स्य पालक सम्मानित – Four Fish Farmers Honored For Outstanding Work

November 23, 2026


Four fish farmers honored for outstanding work

पतलीकूहल में एनएसएस गड़सा स्कूल के स्वंयसेवी को विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर पुस्कृत करते हुए।-

कुल्लू। विश्व मत्स्य दिवस पर ट्राउट फिश फार्म पतलीकूहल में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार मत्स्य पालकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में योगदान देने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा के एनएसएस विद्यार्थियों को भी पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कुल्लू राम दयाल ने की। इसमें मत्स्य पालकों, मछुआरों, विभागीय अधिकारियों और क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बुराग्रां, पहानाला के दौलत राम को सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक ट्राउट पालन, डोभी की सरला देवी को सर्वश्रेष्ठ हैचरी प्रबंधन एवं मत्स्य बीज उत्पादन, पतलीकूहल के तोत राम को सर्वश्रेष्ठ मत्स्य उत्पादन एवं प्रगतिशील मत्स्य पालक और दरका की ममता वर्मा को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक (आरएएस) के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, गड़सा स्कूल के एनएसएस विद्यार्थियों को मत्स्य विभाग की ओर से एक माह तक चलाए गए स्वच्छता अभियान मेरा जलाशय, मेरी जिम्मेदारी में विजेता बनने पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गड़सा नदी और खड्ड से कचरा हटाकर जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में योगदान दिया।

इस दौरान सतत मत्स्य विकास, जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और जल संसाधनों के उचित उपयोग पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण आजीविका, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। उन्होंने प्राकृतिक जलस्रोतों और जलीय जैव विविधता के संरक्षण की भी अपील की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X