रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Dpo रूबी कुमारी हुई निलंबित:आय से 80 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, Eou छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाई – Kishanganj Dpo Ruby Kumari Suspended; Accused Of Possessing Assets 80% In Excess Of Her Income
पूर्णिया

Dpo रूबी कुमारी हुई निलंबित:आय से 80 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, Eou छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाई – Kishanganj Dpo Ruby Kumari Suspended; Accused Of Possessing Assets 80% In Excess Of Her Income

November 23, 2026


Kishanganj DPO Ruby Kumari suspended; accused of possessing assets 80% in excess of her income.

किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा रूबी को निलंबित किया गया है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में रूबी का मुख्यालय सहरसा तय किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पहले से ही रूबी के खिलाफ जांच कर रही थी। जांच में सामने आए तथ्यों के बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। ईओयू को रूबी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर एजेंसी ने अपनी जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर ईओयू ने छापेमारी की योजना बनाई। बीते 3 नवंबर को ईओयू के कई दलों ने छापा मारा था। यह छापेमारी किशनगंज और कटिहार में रूबी के चार ठिकानों पर हुई थी। अधिकारियों ने वित्तीय खातों, वित्तीय लेन-देन और निवेश से जुड़े दस्तावेज खंगाले थे। साथ ही जमीन-जायदाद और अन्य संपत्तियों के कागजात भी देखे गए।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

ईओयू के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद जनीफुद्दीन ने उस वक्त कार्रवाई की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि रूबी पर आरोप है। उन पर अपनी घोषित आय से करीब 80 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के अनुसार, उन्हें सहरसा मुख्यालय में ही रहकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई

रूबी बिना विभागीय अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की ओर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X