रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हल्द्वानी:कोतवाली परिसर में अधिवक्ताओं ने युवक को पीटा, जमकर बरसाए लात-घूंसे; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल – Lawyers Beat Up A Young Man On The Police Station Premises, Raining Down Kicks And Punches
पिथौरागढ़

हल्द्वानी:कोतवाली परिसर में अधिवक्ताओं ने युवक को पीटा, जमकर बरसाए लात-घूंसे; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल – Lawyers Beat Up A Young Man On The Police Station Premises, Raining Down Kicks And Punches

November 23, 2026


Lawyers beat up a young man on the police station premises, raining down kicks and punches

युवक के साथ मारपीट करते अधिवक्ता।
– फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी परिसर में झगड़े की शिकायत लेकर पहुंचे कुछ अधिवक्ताओं ने परिसर में मौजूद युवक को बुरी तरह पीट दिया। जमकर लात-घूंसे बरसाए। इसमें युवक की नाक से खून बहने लगा। मारपीट और गाली-गलौज का शोर सुनकर कोतवाली में मौजूद महिला दरोगा आरती मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं को अलग हटाया।

जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता का युवक से रविवार रात बरेली रोड स्थित होटल में किसी बात पर विवाद हुआ था। झगड़े की लिखित शिकायत देने अधिवक्ता अन्य वकीलों के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां तहरीर देने से पहले ही अधिवक्ता ने युवक को देखते ही उससे गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर पीटा। इसके बाद तहरीर देकर अधिवक्ता कोतवाली से चले गए। वहीं पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली के अंदर दिन-दहाड़े इस तरह अधिवक्ताओं की मारपीट पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है जानकारी की जा रही है। जो भी विधिक कार्रवाई होगी उसके आधार पर काम किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X