बांदा। आईटीआई के छात्र-छात्राएं 2027 में नोएडा में होने वाले अखिल भारतीय कौशल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे।
उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को छात्रों को लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री के कौशल दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य अमित पटेल ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता की घोषणा की थी। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकेंगे। पिछले वर्ष संस्थान ने कौशल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार और अप्रेंटिसशिप योजना में चौथा स्थान हासिल किया था।