रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘अब सरकार मुझे बर्खास्त कर दे’:पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने जांच पर उठाए सवाल, विरोध का ऐलान – Former City Magistrate Alankar Agnihotri Raises Questions About The Inquiry
बरेली

‘अब सरकार मुझे बर्खास्त कर दे’:पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने जांच पर उठाए सवाल, विरोध का ऐलान – Former City Magistrate Alankar Agnihotri Raises Questions About The Inquiry

November 23, 2026


Former City Magistrate Alankar Agnihotri raises questions about the inquiry

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री

विस्तार

यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने खिलाफ हुई विभागीय जांच को लेकर सरकार पर फिर हमला बोला है। कमिश्नर शंभु कुमार का पत्र मिलने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप जांच में सिद्ध कर दिए गए हैं। ऐसे में अब सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे। उन्होंने इसे अपनी लड़ाई का अहम पड़ाव बताते हुए विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठाए।

अग्निहोत्री के मुताबिक, 26 जनवरी 2026 को इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ तीन आरोप पत्र जारी किए गए थे। अब कमिश्नर का पत्र मिलने के बाद जांच के निष्कर्ष सामने आए हैं। उन्होंने इस दस्तावेज को देश का ऐतिहासिक आरोप पत्र और सरकारी अभिलेख बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने भाजपा सरकार पर जातिगत विभाजन और सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि देश को जातियों में बांटने और फूट डालो-राज करो की नीति से सामाजिक टकराव के हालात पैदा किए जा रहे हैं।

यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर अपनी आपत्ति दोहराते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नए नियमों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के प्रति भेदभावपूर्ण माहौल बनेगा। एससी-एसटी एक्ट की धारा 18ए का उल्लेख करते हुए भी उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की। अग्निहोत्री ने दावा किया कि उनके इस्तीफे और विरोध का असर देशभर में दिखाई दिया है। उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात भी कही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X