रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कैथल

Kaithal News:विदेश में रह रहे चाचा के नाम पर किसान से ठग लिए 1.05 लाख रुपये – Rs 1.05 Lakh Swindled From A Farmer By Invoking The Name Of His Uncle Living Abroad

November 23, 2026


कैथल। साइबर ठगों ने विदेश में रह रहे चाचा के नाम पर गांव कुलतारण निवासी किसान राजकुमार से 1 लाख 5 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर किसान के चाचा की फोटो लगाकर संपर्क किया और खाते में 7 लाख 40 हजार 600 रुपये भेजने का झांसा दिया।

इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर खुद को एजेंट बताया और चाचा के पुर्तगाल में फंसे होने की बात कही। ठगों की बातों में आकर किसान ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में बैंक में जाकर जांच की तो खाते में कोई रकम जमा नहीं मिली।

राजकुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से हाय का संदेश आया। उस नंबर पर उसके चाचा जोगिंद्र की फोटो लगी थी, जो पुर्तगाल में रहते हैं। उसने अपना चाचा समझकर बातचीत शुरू कर दी।

ठग ने कहा कि वह कुछ दिन बाद भारत आएगा और तब तक उसके बैंक खाते में 7 लाख 40 हजार 600 रुपये भेज रहा है। इस पर राजकुमार ने उसे अपने बैंक खाते की जानकारी साझा कर दी। इसके बाद ठग ने उसे इतनी ही रकम की फर्जी रसीद भेज दी।

बैंक में जांच कराने पर खुला ठगी का मामला : अगले दिन वह बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते में 7 लाख 40 हजार 600 रुपये जमा ही नहीं हुए थे। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने 19 नवंबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X