रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:बालू खदान में ट्रक चालकों से लूट का आरोप – Allegations Of Robbery Targeting Truck Drivers At A Sand Mine

November 23, 2026


गोहांड/सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थाने के जिगनी बालू खदान खंड संख्या 3 के कर्मचारियों ने नौ लोगों पर ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने व असलहे दिखाते हुए लूट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह लोग बचाने पहुंचे तो उनपर अवैध असलहों से फायरिंग की गई।

जिगनी गांव के विकास सेंगर उर्फ विक्की, अनिल राजपूत, राकेश सेंगर, रोमित सिंह उर्फ धीरू, इंद्रजीत सिंह उर्फ मोलू व अंकित यादव ने सोमवार को सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। बताया कि खंड संख्या 3 में सूत्रा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स में खनन कार्य कराते हैं। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे चार नामजद व करीब तीन से चार अज्ञात व्यक्ति अवैध असलहा लेकर आए और ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर असलहों के बल पर लूटपाट की।

आरोप लगाया कि तीन चालकों से 25 से 30 हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे तो उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। चिकासी थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि यूपी 112 के माध्यम से जानकारी मिली थी। माैके पर फायरिंग की घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X