रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालौन

Jalaun News:दिल्ली से बस में गांव लौट रही महिला की हालत बिगड़ी, मौत – Orai News

November 23, 2026


कालपी। दिल्ली से बस में सवार होकर परिजनों के साथ गांव लौट रही महिला की रास्ते में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमीरपुर जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव निवासी सेवाराम की पत्नी सुमित्रा (36) देवर और दो पुत्रों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। रविवार शाम वह देवर और दोनों बच्चों के साथ बस से गांव लौट रही थी। बताया गया कि वह पहले से बीमार थी। रास्ते में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर देवर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां मौजूद डॉक्टर अशोक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X