Jaunpur News:डीसीएम की टक्कर से कार चालक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक की मौत – Retired Bank Manager Dies After Car Collides With Dcm
बक्शा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर रविवार की रात में डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक डॉ. नागेंद्र बहादुर सिंह (65) घायल हो गए। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी से लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी डॉ. नागेंद्र बहादुर सिंह रविवार की रात में अपनी कार से गांव से तारापुर स्थित आवास जा रहे थे। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज पकड़ी चौराहे से आगे शारदा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। मृतक के बेटे कुंवर अंकित सिंह की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
