रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:अमर उजाला गणित ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह – Students Showed Enthusiasm In The Amar Ujala Mathematics Olympiad

November 23, 2026


चित्रकूट। अमर उजाला ओलंपियाड के तहत रेहुटिया- खोह स्थित श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में गणित की परीक्षा हुई।

इसमें कक्षा एक से बारह तक के 70 बच्चे शामिल हुए। विद्यालय में विभिन्न विषयों में कुल 152 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। गणित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तर्क, मानसिक क्षमता और गणितीय कौशल पर आधारित सवाल हल किए।

परीक्षा के दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया। प्रधानाचार्या कैरोलीन मार्टिन ने बताया कि ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं से बच्चों में प्रतियोगी भावना विकसित होती है।

उनमें सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। कक्ष निरीक्षक सोनम भदौरिया, रिया चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X