रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमृतसर

कांग्रेस एकजुट, पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं :औजला – Congress Is United; There Is No Factionalism Within The Party: Aujla

November 23, 2026


अमृतसर। अमृतसर के लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर हैं तथा आगामी राजनीतिक मुद्दों और रणनीति पर मिलकर विचार कर रहे हैं।

अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर औजला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि धालीवाल पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और पार्टी की मजबूती से परिचित हैं। औजला ने चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने पर धालीवाल बिना सुरक्षा के जनता के बीच जाकर देखें, उन्हें लोगों के रुख का अंदाजा हो जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X