रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सुरक्षाकर्मी की बेटी की शादी:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवदंपती को दिया आशीर्वाद, रामगढ़ जिले में हुआ आयोजन – Wedding Of Police Sub-inspector Daughter Cm Hemant Soren Blesses Newlywed Couple In Ramgarh District
रांची

November 23, 2026

Wedding of Police Sub-Inspector daughter CM Hemant Soren blesses newlywed couple in Ramgarh district

सीएम हेमंत सोरेन (फ़ाइल)
– फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे। वे रामगढ़ जिला स्थित होटल पर्यटन विहार में मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की सुपुत्री हर्षा के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नव दंपती को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए स्नेहिल आशीर्वाद दिया। उन्होंने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

समारोह के दौरान, हेमंत सोरेन ने विपिन रजक और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए इस पारिवारिक खुशी में शामिल होने पर प्रसन्नता जताई। इस मांगलिक अवसर पर कई गणमान्य अतिथि और संबंधी भी उपस्थित थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X