रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:चार नए बीईओ को मिला ब्लॉक, संभाला कार्यभार – Four New Beos Assigned Blocks; Assume Charge

November 24, 2026


जिले में स्थानांतरित होकर आए चार नए खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को ब्लॉक आवंटित कर दिया गया है। सभी ने अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वाराणसी से आईं रमा पांडेय को अभोली, जौनपुर से आईं किरन पांडेय को डीघ, मिर्जापुर से आए बृजेश कुमार राय को भदोही और सोनभद्र से आए धनंजय कुमार सिंह को औराई ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि सभी नए खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने और विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X