रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:136 वाहनों का चालान, आठ सीज – 136 Vehicles Fined, Eight Impounded

November 24, 2026


देवरिया। यातायात माह के तहत सोमवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि आठ वाहन सीज किए गए। सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में बस स्टैंड, मालवीय रोड और कसया ओवरब्रिज पर अभियान चलाया गया। सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भटवलिया और बस स्टैंड पर बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों का चालान किया गया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा सीज किए गए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X