रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:डिजी 100 एक्स समिट में शामिल होंगे पूर्वांचल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य – Principals Of Colleges Affiliated With Purvanchal University Will Attend The Digi 100x Summit

November 24, 2026


मल्हनी। उच्च शिक्षा में सुधार और नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 27 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में डिजी 100 एक्स उत्तर प्रदेश समिट-2026 का आयोजन होगा। इसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े सभी राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर सम्मेलन में शामिल होने और ऑनलाइन पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। उनके मुताबिक सम्मेलन की थीम ”विद्या फॉर विकसित भारत” रखी गई है। सुबह 9:30 से शाम छह बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, उच्च शिक्षा में कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल, शोध, नए प्रयोग और कॉलेजों के विकास पर चर्चा होगी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X