रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाई, दूर हुईं दुविधाएं – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाई, दूर हुईं दुविधाएं – Unnao News

November 24, 2026


unnao news

-कलक्ट्रेट में ईवीएम से मतदान का तरीका समझते लोग। संवाद

उन्नाव। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान को लेकर लोगों में भ्रांतियों और दुविधाओं को दूर करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया का डेमो कराया जा रहा है। कलक्ट्रेट में सोमवार को 58 लोगों ने ईवीएम से मतदान किया और वीवीपैट के माध्यम से अपने दिए गए वोट की पुष्टि भी की।

निर्वाचन कार्यालय की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में ईवीएम से मतदान के लिए जागरूकता स्टॉल लगाया गया है। इस दौरान पहली बार मतदाता बने युवाओं को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया और उनके वोट में किसी तरह की गड़बड़ी न होने का प्रमाण दिखाया गया। अन्य लोगों को मतदान की प्रक्रिया समझाया और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

निर्वाचन कर्मी ने लोगों को बताया कि ईवीएम के तीन प्रमुख भाग होते हैं। बैलेट यूनिट पर प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के सामने नीले रंग के बटन होते हैं। मतदाता अपनी पसंद के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाकर वोट डाल सकते हैं। बटन दबाने पर बीप की आवाज आती है और वोट कंट्रोल यूनिट में दर्ज हो जाता है। वहीं, वीवीपैट में संबंधित चुनाव चिह्न की पर्ची सात सेकंड तक दिखाई देती है। इससे मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X