रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:घटिया सड़क निर्माण और काम में लापरवाही पर नगर निगम एक ठेकेदार पर गिरी गाज, दूसरे को चेतावनी – Municipal Corporation Takes Action Against One Contractor For Poor Road Construction And Negligence, Issues Warning To Another
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:घटिया सड़क निर्माण और काम में लापरवाही पर नगर निगम एक ठेकेदार पर गिरी गाज, दूसरे को चेतावनी – Municipal Corporation Takes Action Against One Contractor For Poor Road Construction And Negligence, Issues Warning To Another

November 24, 2026


Municipal Corporation takes action against one contractor for poor road construction and negligence, issues warning to another.

नगर निगम
– फोटो : नगर निगम

फिरोजाबाद। शहर में विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही तथा समय पर काम शुरू न करने के मामलों में नगर निगम प्रशासन ने दो निर्माण ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। वार्ड संख्या-6 आजाद नगर में गली निर्माण की गुणवत्ता मानक के विपरीत मिलने पर संबंधित ठेकेदार हृदेश पर स्वीकृत लागत का अधिकतम 10 प्रतिशत अर्थदंड लगाते हुए उसे छह माह के लिए नई निविदा प्रक्रिया से वंचित कर दिया गया है।

मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या-6 आजाद नगर में राजू दुकान वालों से एमआर पब्लिक स्कूल तक कराए जा रहे नाली मरम्मत एवं सीसी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। तीन स्थानों पर सड़क खुदवाकर जांच कराई गई, जिसमें सीसी और जीएसबी की मोटाई मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके अलावा कार्यस्थल पर मानक बोर्ड नहीं लगा मिला, कार्य शुरू करने से पहले क्षेत्रीय पार्षद को सूचना नहीं दी गई, नवनिर्मित सड़क पर मौजूद चैंबर ठीक नहीं कराए गए और नाली में मलबा भरा होने से जलनिकासी अवरुद्ध पाई गई। सीसी सड़क की सतह भी असमतल मिली। 30 नवंबर तक सड़क उखाड़कर दोबारा बनानी होगी, अन्यथा एफआईआर होगी।

वहीं, मुख्य अभियंता आरके सिंह ने सोमवार को वार्ड संख्या-1 से जुड़े सैलई क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि सितंबर माह में स्वीकृत कार्य का वर्कऑर्डर जारी होने के बावजूद कार्यदायी संस्था मैसर्स आदित्य कॉन्ट्रेक्टर द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इस पर ठेकेदार लालू को मंगलवार तक कार्य प्रारंभ करने की सख्त चेतावनी दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि यदि समय से काम शुरू नहीं हुआ तो फर्म को छह माह के लिए नई टेंडर प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X