Firozabad News:नेचुरल गैस की दर 50 रुपये प्रति घनमीटर से अधिक हुई तो बढ़ेंगे सफेद चूड़ी के दाम – If The Price Of Natural Gas Exceeds 50 Rupees Per Cubic Meter, The Prices Of White Bangles Will Increase
फिरोजाबाद। नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने की स्थिति में टैंक भट्ठी कारखानों में तैयार सफेद चूड़ी (चौपेला) के दामों में वृद्धि की जाएगी। शनिवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में चूड़ी कारखानों ने यह सामूहिक निर्णय लिया है।
बैठक के दौरान बीते छह महीनों में नेचुरल गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद सभी कारखानेदारों ने एक स्वर में कहा कि नवंबर माह के द्वितीय पखवाड़े के गैस बिल 30 नवंबर को जारी होंगे। यदि इस बिल में नेचुरल गैस की कीमत 50 रुपये प्रति घनमीटर से अधिक आती है, तो सफेद चूड़ी की कीमतों में प्रति तोड़ा अपरिहार्य वृद्धि की जाएगी। प्रति तोड़ा चूड़ी की कीमतों का निर्धारण 30 नवंबर के बिल के आधार पर किया जाएगा। बैठक में यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसाइटी के बिननी मित्तल, हिमांशु पाराशर, हेमंत अग्रवाल चॉयस, अखिलेश मित्तल, प्रदीप गोयल, विपुल अग्रवाल और संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
