Gurugram News:नन्हे शतरंज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल ओपन में जीता पांचवां स्थान – Young Chess Player Secures Fifth Place At International Open
गुरुग्राम। शतरंज खिलाड़ी नवीश उत्रेजा ने पहली कैसलमास्टर्स इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट अंडर-7 वर्ग में पांचवां स्थान जीता है। 21-22 नवंबर 2026 को सत्या स्कूल, सेक्टर-49, गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 740 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। नवीश को 9 में से 5 अंक मिले थे। उनका परफॉर्मेंस रेटिंग 1488 था। उन्होंने 1719 रेटिंग वाले लकाश गुप्ता और 1483 रेटिंग वाले एसीएम राजवीर माहेश्वरी के साथ ड्रॉ खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मात्र 5.5 वर्ष की उम्र में शतरंज सीखना शुरू करने वाले नवीश इससे पहले टैलेंट हंट, नोएडा में प्रथम और हरियाणा ओपन, पानीपत में अंडर-7 वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं।
इसी प्रतियोगिता में अकादमी के अगमवीर सिंह ने 9 में से 6 अंक हासिल कर अंडर-13 वर्ग में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, मीर अग्रवाल ने 5.5 अंक के साथ अनरेटेड खिलाड़ियों की श्रेणी में 12वां स्थान हासिल किया। मीर ने तीन फाइड रेटेड खिलाड़ियों को हराया और दो के साथ ड्रॉ खेला। अकादमी के डायरेक्टर और कोच संजय छाबड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
