रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर – Collision Between A Pickup Truck And A Truck On The Delhi-jaipur Highway

November 28, 2026


मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह पचगांव चौक के पास सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया।

पिकअप और ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सुबह के समय वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात को दोबारा सुचारु किया जा सके। वहीं, घायल पिकअप चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X