रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:फुटबॉल खेलने में बच्चों के झगड़े में शामिल हुए बड़े, एफआईआर दर्ज – Adults Get Involved In A Dispute Between Children Playing Football; Fir Registered

November 24, 2026


एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी का मामला, पिता की तहरीर पर नॉलेज पार्क पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी में फुटबॉल खेलते समय दो बच्चों के बीच हुए झगड़े से विवाद बढ़ गया। सेक्टर-150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में पड़ोसी पर घर आकर 13 साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने रविवार को शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में विजयदीप सिद्धार्थ ने तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की शाम शशिकांत त्यागी और उनकी मां कमलेश देवी उनके घर आए। दोनों का आरोप था कि नीचे फुटबॉल खेलते समय उनके 13 वर्षीय बेटे और शशिकांत के भतीजे के बीच झगड़ा हुआ था। विजयदीप ने शांति से बात करने को कहा, लेकिन आरोपी उनके बेटे को घर से बाहर खींचकर लाना चाहते थे। पिता ने इन्कार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों के सामने उन्हें धमकियां दी गईं। पूरी घटना उनके फ्लैट में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने फ्लैट के प्रवेश द्वार और ड्राइंग रूम के साथ टावर लॉबी की फुटेज पुलिस को सौंपी है। घर पर काम करने वाली सहायिका को भी उन्होंने घटना की गवाह बताया है।

वहीं एसीपी ग्रेटर नोएडा संचित शर्मा का कहना है कि पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X