रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नशे से दूर रहने के लिए युवा दूसरों को भी करें प्रेरित :जसबीर – Youth Should Also Inspire Others To Stay Away From Substance Abuse: Jasbir
कैथल

नशे से दूर रहने के लिए युवा दूसरों को भी करें प्रेरित :जसबीर – Youth Should Also Inspire Others To Stay Away From Substance Abuse: Jasbir

November 24, 2026


Youth should also inspire others to stay away from substance abuse: Jasbir

व्याख्यान के दौरान संबो​धित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता स. जसबीर सिंह व अन्य। विज्ञ​प्ति

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के टीक परिसर में नशामुक्ति अभियान के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सरदार जसबीर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु आचार्य राजेन्द्र कुमार अनायत ने की। सरदार जसबीर सिंह ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। युवाओं को इसके दुष्परिणाम समझते हुए दृढ़ता से नशे को न कहना होगा। साथ ही अपने मित्रों और साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा।

कुलगुरु आचार्य राजेन्द्र कुमार अनायत ने कहा कि विश्वविद्यालय में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नशामुक्त समाज सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X