Jind News:कालवन की भिराण पट्टी चौपाल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया – A Health Check-up Camp Was Organized At The Bhiran Patti Chaupal In Kalwan
नरवाना। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से शुरू की गई मोबाइल अस्पताल की निशुल्क सेवा के तहत सोमवार को गांव कालवन की भिराण पट्टी चौपाल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और उनकी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की जांच कर जरूरतमंदों को मौके पर ही दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझाना के प्रधान देवेंद्र सिंह मंटा ने रिबन काटकर किया। ग्रामीणों ने गांव में ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा मिलने पर विधायक की पहल की सराहना की। इस मौके पर नरवाना ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरेंद्र नैन, डॉ. शमशेर अमरगढ़, डॉ. कृष्ण, राममेहर नैन और धर्मपाल शर्मा मौजूद रहे।
